{"_id":"64caa1eefea3b5b5a205555e","slug":"two-people-died-due-to-electrocution-amethi-news-c-96-1-ame1002-2782-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Thu, 03 Aug 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी/जामो। अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की देर रात करंट की चपेट में आने से दो लोग झुलस कर घायल हो गए। परिजनों ने घायल अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पहली घटना, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सराय हीरमती निवासी लालता प्रसाद (52) मंगलवार देर शाम घर पर पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रहे थे। इसी बीच उनके शरीर का बैलेंस बिगड़ा और वह बरामदे में सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाए टीन से सट गए। टीन में अचानक कहीं से उतरे करंट की चपेट में आने से लालता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार पर पहुंचे परिवारी जनों ने बिजली आपूर्ति बाधित कर लालता को करंट की चपेट से दूर करते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने लालता को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पंचायनामा के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी घटना, जामो थानाक्षेत्र के राजामऊ गांव निवासी जेठू राम (55) मंगलवार रात खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। रेडियो को चार्जिंग में लगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने घायल जेठूराम को अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने जूठेराम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि राजामऊ गांव निवासी जेठू राम की बिजली बोर्ड छूने से मौत होने की बात परिजन कह रहे है। पंचायतनामा के आधार पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।