{"_id":"68cd9cfbf639f7ab9e0de972","slug":"two-people-arrested-for-firing-after-not-giving-gutkha-amethi-news-c-96-1-ame1002-148789-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गुटखा न देने पर फायरिंग करने वाले दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गुटखा न देने पर फायरिंग करने वाले दो लोग गिरफ्तार
Fri, 19 Sep 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज के चौबे का पुरवा मजरे हरिहरपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम गुटखा न देने पर किराना व्यापारी की दुकान के सामने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार युवकों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास तमंचा और कारतूस मिले हैं। उनके दो साथी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।
इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अमेठी के रामनगर निवासी रंजीत कुमार और मुंशीगंज के सीवनगांव मजरे पनियार निवासी रवींद्र कुमार उपाध्याय उर्फ संटू को कस्बे से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बृहस्पतिवार शाम वे अपने साथियों के साथ हरिहरपुर गांव के चौबे का पुरवा निवासी राजेंद्र अग्रहरि की किराना की दुकान पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने गुटखा मांगा था। दुकानदार ने रुपये मांगे तो विवाद शुरू हो गया था।
गुस्से में आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया था। इसके बाद चारों युवक बाइक से भाग निकले थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पंडरी गांव निवासी सौरभ यादव और अक्षत यादव की तलाश की जा रही है।