फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two named in the deadly attack, case against five unknown

Amethi News: जानलेवा हमले में दो नामजद, पांच अज्ञात के खिलाफ केस

Sat, 17 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two named in the deadly attack, case against five unknown
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नुवावां निवासी घनश्याम के साथ हुई मारपीट घटना के मामले में पुलिस ने दो नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। तीन दिन बाद केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे पयासी मजरे नुवावां निवासी प्रिया द्विवेदी ने बताया कि उसके पिता घनश्याम द्विवेदी धान की बेड़न की सिंचाई करने गए थे। वह रात 10 बजे तक घर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की। फोन करने पर जब उन्होंने फोन उठाया तो आवाज साफ नहीं आ रही थी। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पर नाले में पिता घनश्याम खून से लतपथ मिले। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के ही दो लोगों समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने पिता पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला करने व मृतक समझ कर फरार होने की बात कही है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने पुत्री की तहरीर पर केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed