फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two houses burnt in the fire, four bighas of crop turned in to ashes

आग में दो घर जले, चार बीघा फसल राख

Thu, 07 Apr 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two houses burnt in the fire, four bighas of crop turned in to ashes
अमेठी। तहसील क्षेत्र के गांव बंदोइया निवासी सगे भाई देवमणि तिवारी और लवकुश तिवारी के कच्चे मकान में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आग लगने के तत्काल बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना दमकल कर्मियों को देते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में देवमणि का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पीड़ितों के अनुसार घटना में लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। आकलन रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। आग लगने की दूसरी घटना ककवा रोड पर हुई। यहां अराजकतत्वों ने बुधवार को एक सूखे पेड़ में आग लगा दी थी। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों द्वारा आग बुझाई गई लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग दोबारा धधक उठी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दोबारा आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र के सांगापुर गांव निवासी शिव कुमार पाल के गेहूं के खेत में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। खेत में आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए। तब तक आग ने शोभनाथ मौर्य और सियाराम यादव के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग में तीनों किसानों की करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आग विद्युत शार्ट सर्किट से लगी। सूचना पर हल्का लेखपाल अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। कहा कि रिपोर्ट तहसीलदार को दी जाएगी। इसके बाद पीड़ितों को सहायता राशि मुहैया करा दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed