फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   two died in accident with train

ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत

Fri, 08 Jul 2022 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
two died in accident with train
फुरसतगंज/संग्रामपुर (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक बुजुर्ग की पहचान हो गई है तो अधेड़ के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के मोहैया केसरिया गांव के पास रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलवे लाइन पर पूरे ईश्वरी बक्स गांव के पास रेलवे ट्रैक पर वृद्ध का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को पड़ा मिला। शव मिलने के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए उसकी पहचान पूरे ईश्वरी बख्श गांव निवासी बजरंग बहादुर यादव (65) के रूप में की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के तीन बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सभी अलग रहते हैं। बेटे ने कोई बात कह दी थी जिससे नाराज होकर बजरंग बहादुर ने सुबह दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। दूसरी घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहजीपुर क्रॉसिंग के आगे जिले की सीमा पर गुरुवार देर रात मालगाड़ी ले जा रहे चालक को ट्रैक पर एक शव पड़ा दिखाई दिया। चालक ने मामले की सूचना मिश्रौली स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने संग्रामपुर पुलिस को मेमो भेज कर घटना की जानकारी दी।

संग्रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के आसपास होगी। एचएचओ परशुराम ओझा ने बताया कि मौके पर उसकी पहचान से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला। मृतक की जेब भी फटी थी। साथ में एक झोला और उसमें एक गमछा था। मृतक के पास कोई आईडी नहीं होने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पहचान नहीं होने की वजह से शव का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed