{"_id":"669c13d5818e088b6506dc77","slug":"two-cars-collide-on-purvanchal-expressway-four-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-122420-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारें भिड़ीं, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारें भिड़ीं, चार घायल
Sun, 21 Jul 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को टायर फटने से कार बेकाबू होकर सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा कर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जबकि पलटी हुई कार सवार लोग भाग निकले।
कस्बे के सत्थिन गांव के पास लखनऊ से गाजीपुर जा रही कार टायर फटने से अनियंत्रित कार दूसरी कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दूसरी कार पर सवार सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कटका निवासी संदीप मिश्र की पत्नी शिवानी मिश्रा व दो बच्चे शौर्य और शुभ मिश्रा व कार ड्राइवर पंकज घायल हो गए। यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाजारशुकुल सीएचसी पहुंचाया। एसओ तनुज पाल ने बताया कि घायलों की हालात सामान्य है। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।