फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two bullion traders beaten with iron rods for not paying extortion money

Amethi News: रंगदारी न देने पर दो सराफा कारोबारियों को लोहे की राॅड से पीटा

Mon, 01 Apr 2024 05:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Apr 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Two bullion traders beaten with iron rods for not paying extortion money
अमेठी। रंगदारी न मिलने से नाराज बदमाशों ने शहर के दो सराफा कारोबारियों की लोहे की राड से जमकर पिटाई कर दी। हमले में दोनों व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घायल सराफा कारोबारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पीड़ित का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उसने मारपीट व लूट का भी आरोप लगाया है। हालांकि, तहरीर में लूट का जिक्र नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के रायपुर फुलवारी निवासी सर्राफा व्यवसायी सुमित सोनी शहर स्थित सब्जी मंडी और अमन सोनी सर्राफा की दुकान करते हैं। शुक्रवार की देर रात सुमित, अमन और वार्ड नंबर आठ निवासी पवन विश्वकर्मा के साथ प्रतापगढ़ मार्ग स्थित बाईपास के समीप एक दुकान पर बैठकर कोल्डड्रिंक पी रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ युवक वहां पहुंचे और उन लोगों से रंगदारी नहीं देने की बात कहते हुए लोहे की राॅड से पिटाई करना शुरू कर दी। पवन किसी तरह बच कर मौके से भाग निकला। उक्त लोगों ने सुमित और अमन की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि जब उसने बदमाशों को पहचान लिया तो कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कुछ लोगों पर लोहे की राड से उसकी पिटाई कर चैन व पैसे छीन कर फरार हो जाने की बात कह रहा है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

तहरीर में लूट का जिक्र नहीं
इतना ही नहीं थाने में दी गई तहरीर में लूट का उल्लेख नहीं किया गया है। तहरीर में पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि 5 नवंबर 2022 को उक्त लोगों ने 50 हजार रुपए गुंडा टैक्स मांगा था, लेकिन हम लोगों ने नहीं दिया।

जेल से छूटने के बाद की वारदात
घटना में शामिल एक युवक जेल चला गया। जेल से छूटने के बाद दोबारा घटना को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है। लूट समेत अन्य आरोप निराधार हैं। पूरे मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed