{"_id":"5fdb94168ebc3e3c554fba63","slug":"two-bridge-will-be-repaired-amethi-news-lko555373789","type":"story","status":"publish","title_hn":"242.18 लाख से मालती नदी पर बनेंगे दो क्षतिग्रस्त पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
242.18 लाख से मालती नदी पर बनेंगे दो क्षतिग्रस्त पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र से गुजरने वाली मालती नदी पर बने दो पुल पिछले काफी दिनों से क्षतिग्रस्त होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी पर लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार अनुमानित आगणन को मंजूरी देते हुए शासन ने 242.18 लाख रुपये आवंटित किया है। धनावंटन के बाद जल्द ही दो स्थानों पर पुल का निर्माण होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी से निजात मिलेगी।
अमेठी विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले सैंठा-विशेषरगंज मार्ग पर सुखा तिवारी का पुरवा के पास तथा संग्रामपुर-धौरहरा मार्ग पर भौसिंहपुर गांव के पास मालती नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने दोनों स्थानों पर पुल निर्माण का अनुमानित आगणन तैयार करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने राज्य योजना के तहत दो करोड़, 42 लाख, 18 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्माण को मंजूरी दी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग दोनों स्थानों पर पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
एक्सईएन आरके चौधरी ने बताया कि सैंठा-विषेशरगंज मार्ग पर पूरे सुखा तिवारी के पास 39.99 लाख रुपये तो संग्रामपुर-धौरहरा मार्ग भौसिंहपुर गांव के पास 202.19 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण होगा। कहा कि कार्यदाई संस्था के खाते में राशि भेजते हुए दो माह में पुल का निर्माण पूरा करवाया जाएगा।
पुल का निर्माण होने से राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार को विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने कार्यदाई संस्था के जेई अमित पाठक के साथ दोनों क्षतिग्रस्त पुलों का निरीक्षण करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने को कहा।