फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two animal smugglers arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two animal smugglers arrested in police encounter
अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात गोवंश तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से जहां एक तस्कर गिर पड़ा वहीं भाग रहे दूसरे तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने इस दौरान बरामद 14 गोवंश को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

पीपरपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को सोमवार देर रात मुखबिर ने थाना क्षेत्र के गांव फतुहवा में पशु तस्करों द्वारा एक ट्रक पर कुछ गोवंश लादने की सूचना दी। सूचना पर सक्रिय एसओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अचानक पुलिस पहुंचने पर मौजूद तस्कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाब में पुलिस टीम की ओर से चलाई गई गोली भाग रहे एक तस्कर के पैर में लगी तो वह जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस टीम ने भाग रहे एक और तस्कर को भी दबोच लिया। कुछ अन्य तस्कर भागने में कामयाब रहे। ट्रक पर लदे 14 गोवंशों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रक समेत थाने लाई।

पूछताछ में एक की पहचान जौनपुर जिले के सरपतहा गांव निवासी शिव शंकर यादव तो दूसरे की कानपुर देहात के गांव मूसापुर निवासी फहीम के रूप में हुई। पुलिस घायल का इलाज कराने के बाद ट्रक को सीजकर दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed