फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two and a half thousand students, 1300 girl students failed in Inter

Amethi News: इंटर में ढाई हजार छात्र, 1300 छात्राएं हो गईं फेल

Thu, 27 Apr 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand students, 1300 girl students failed in Inter
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षाफल ने एक बार फिर साबित किया कि छात्रों की अपेक्षा छात्राएं पढ़ाई व कॅरियर को लेकर अधिक गंभीर हैं। आलम यह है हाईस्कूल में 87.2 प्रतिशत तो इंटर में 86.3 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई हैं। छात्रों की बात करें तो हाईस्कूल में 79.6 व इंटरमीडिएट में 77.54 प्रतिशत ही पास हुए हैं। उधर, इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले 2513 बालक व 1310 बालिकाओं को सफलता नहीं मिली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज की ओर से बीते मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। घोषित परिणामों में जिले में इंटर का रिजल्ट 82.88 व हाईस्कूल का 84.86 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 14,937 बालक व 13,754 बालिकाएं पंजीकृत (कुल संख्या 28,691) थीं। पंजीकृत 13,980 बालक व 13,278 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें से 11,132 बालक (79.6) व 11,999 बालिकाएं (87.2 प्रतिशत) परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। 2848 बालक व 1279 बालिकाएं परीक्षा में सफल नहीं हुईं।
विज्ञापन

इसी तरह इंटरमीडिएट मेंं पंजीकृत 11,801 बालक व 11,388 बालिका (कुल संख्या 23,189) में महज 11,191 बालक व 11,145 बालिकाएं ही परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें 8678 बालक (77.54 प्रतिशत) व 9835 बालिकाएं (86.36 प्रतिशत) ही पास हो सकीं। इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले 2513 छात्र व 1310 छात्राएं को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपस्थिति रहने में बालक आगे
हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत बालकों में से 957 तो इंटर में 610 ने परीक्षा नहीं दी। बालिकाओं की बात करें तो हाईस्कूल में 476 व इंटरमीडिएट में 243 परीक्षा देने नहीं पहुंचीं। ऐसे में परीक्षा छोडने में बालक बालिकाओं से आगे रहे।

बोर्ड ने गठित किया ग्रीवांश सेल
बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थियों के परिणामों में सामने आई त्रुटि दूर करने के लिए वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से होगा। कार्यालय में ग्रीवांश सेल गठित करते हुए सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सोमवार से परीक्षार्थियों को सेल में पहुंचकर अपनी समस्याएं बताने व उन्हें दूर कराने में सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed