फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two ambulances stuck in traffic for an hour

Amethi News: एक घंटे जाम में फंसी रहीं दो एंबुलेंस

Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two ambulances stuck in traffic for an hour
अमेठी कस्बे में लगे जाम में फंसे लोग। -संवाद
अमेठी। कस्बे में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। रोज दोपहर बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों व दुकानों के अतिक्रमण के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। खासकर स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस जाती हैं। इससे बच्चों को घर पहुंचने में देर होती है। सोमवार को दो एंबुलेंस भी एक घंटा जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन




अमेठी शहर में सोमवार को सभी तिराहों और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें घंटों लोग परेशान दिखे। जाम से राजर्षि तिराहे से सागरा तिराहे व गांधी चौक से ककवा ओवरब्रिज और अंबेडकर तिराहे तक जाम लग गया था, जिसमें कई स्कूलों की बसें व दो एंबुलेंस भी करीब एक घंटे तक फंसी रहीं। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कई बार अभियान चलाए गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन



स्थानीय विवेक तिवारी, रोहित शुक्ल, अविनाश मिश्र ने बताया कि शहर के सभी तिराहे व चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था दिन-ब-दिन बेहाल होती जा रही है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बाजारों में लोग जहां-तहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है। जाम हटाने पर ट्रैफिक पुलिस भी ध्यान नहीं देती। ईओ अभिनव यादव ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed