फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two accused of religious conversion and rape case arrested

Amethi News: धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2024 04:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 30 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused of religious conversion and rape case arrested
अमेठी सिटी। रामगंज थाना क्षेत्र की युवती को कुछ लोग गुमराह कर सुल्तानपुर ले जाकर बंधक बना दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक महिला व पुरुष को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रामगंज थाना क्षेत्र की एक युवती को गांव के ही आजाद, मुंशी रजा सहित तीन युवक सात मई को गुमराह कर सुल्तानपुर ले जाकर बंधक बना लिया था। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद दो अन्य के सहयोग से आरोपियों ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया था। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। दूसरे दिन पुलिस ने नामजद आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


इस मामले की जांच में एक अन्य महिला झुग्गी नंबर 49 ई-3 ब्लॉक, सुल्तानपुरी नॉर्थ वेस्ट, दिल्ली व हालपता ग्राम ढेमा गांव निवासी शायरा बेगम का नाम प्रकाश में आया था। इस मामले में कुल छह लोग शामिल पाए गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में नामजद अब्दुल मजीद व जांच में प्रकाश में आई महिला शायरा बेगम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन्हें बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। अभी एक नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि मामले में अब तक एक महिला सहित पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed