फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tree fell during rain and strong wind, farmer died after being crushed

Amethi News: बारिश और तेज हवा के दौरान गिरा पेड़, दबकर किसान की मौत

Wed, 03 Sep 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Tree fell during rain and strong wind, farmer died after being crushed
मुसाफिरखाना। बारिश और तेज हवा के दौरान पेड़ गिरने से रामनगर नयाकोट निवासी ओम प्रकाश मिश्रा (56) की सोमवार को मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है और विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।
विज्ञापन



ओम प्रकाश मिश्रा सोमवार को साइकिल से कस्बे से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। पूरे भवानीचरन गांव के पास नहर किनारे खड़ा आम का पेड़ हवा और बारिश के दौरान अचानक गिर गया। उसी समय ओम प्रकाश साइकिल सहित पेड़ के नीचे आकर दब गए। ग्रामीणों ने पेड़ की डालियां काटकर उन्हें बाहर निकाला और घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




परिवार सदमे में, पत्नी हुई बेसुध
ओम प्रकाश की मौत से परिवार सदमे में है। पत्नी आपाला बेसुध पड़ी हैं। बेटियों सुमन, रोशनी और दुर्गेश, सबसे छोटी बेटी रुचि और बहू का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौता बेटा राजा राम उर्फ़ सचिन लुधियाना में काम करता है और घटना से केवल दस दिन पहले ही घर से गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed