फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Traveling will be easier by special train

Amethi News: स्पेशल ट्रेन से सफर होगा आसान

Sat, 06 Sep 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Traveling will be easier by special train
अमेठी सिटी। रेलवे ने त्योहार पर यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए चंडीगढ़ से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने की मंजूरी दी है। ट्रेन के संचालन के लिए समय सारिणी और तारीख भी जारी कर दी गई है। यात्री एसी और स्लीपर श्रेणी के कोच में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन



यह विशेष ट्रेन 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार रात चंडीगढ़ से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 04504 लुधियाना से अंबाला कैंट, लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर और फिर पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04503 प्रत्येक शुक्रवार रात 11 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन लखनऊ, अमेठी के निहालगढ़, सुल्तानपुर होते हुए अंबाला कैंट और फिर चंडीगढ़ 11:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन




ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, उतरेटिया जंक्शन, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में सामान्य, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय, द्वितीय और प्रथम श्रेणी के 22 कोच होंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे कुलदीप तिवारी ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों को आरामदायक सफर सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed