{"_id":"67f96889fa5f1b2f700a5ab8","slug":"travel-to-delhi-muzaffarpur-and-chhapra-will-be-easy-amethi-news-c-96-1-ame1002-138131-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिल्ली, मुजफ्फरपुर और छपरा की यात्रा होगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिल्ली, मुजफ्फरपुर और छपरा की यात्रा होगी सुगम
Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
जगदीशपुर (अमेठी)। गर्मी के मौसम में दिल्ली, मुजफ्फरपुर और छपरा की यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर निहालगढ़ होते हुए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है।
गर्मी की छुट्टियों के दौरान जब ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हो जाती हैं और यात्रियों को वेटिंग टिकट लेकर सफर करना पड़ता है, ऐसे में इन विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। हालांकि, इन स्पेशल ट्रेनों का निहालगढ़ और मुसाफिरखाना जैसे स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को करीब 40 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर जंक्शन से यात्रा करनी पड़ेगी। फिर भी ट्रेन की सुविधा मिलने से कन्फर्म टिकट की संभावना बढ़ेगी।
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर ट्रेन 25 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से सुबह नौ बजे रवाना होगी और मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ होते हुए सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, गाजीपुर, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर होते हुए शुक्रवार सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होकर शनिवार दोपहर 3:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। लखनऊ-छपरा वंदेभारत विशेष सेवा ट्रेन 27 अप्रैल से 11 जुलाई तक सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी।
विज्ञापन
लखनऊ से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर निहालगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर होते हुए रात 9:30 बजे छपरा पहुंचेगी। छपरा से वापसी में रात 11 बजे रवाना होकर अगली सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रेलवे ने इन ट्रेनों की आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा और गर्मी की छुट्टियों में सफर आसान होगा।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
गर्मी में लोगों की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कन्फर्म टिकट न मिलने की समस्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
-कुलदीप तिवारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ