{"_id":"643aee4f13c901e2a305ef28","slug":"train-tiket-amethi-amethi-news-c-13-1-184811-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मांगा वाराणसी का टिकट, थमा दिया रायबरलेी का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मांगा वाराणसी का टिकट, थमा दिया रायबरलेी का
Sun, 16 Apr 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात बुकिंग क्लर्क ने शनिवार को एक यात्री से अभद्रता की। यात्री का कहना है कि वाराणसी का टिकट मांगा तो उसे रायबरेली का टिकट दिया। विरोध करने पर अभद्रता की गई।लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर मुख्यालय के स्टेशन गौरीगंज बुकिंग काउंटर पर आरक्षित व साधारण टिकट की बुकिंग एक ही काउंटर पर होती है। ट्रेन आने के समय पर टिकट देने पर आएदिन गलत स्टेशन का टिकट देना व बाद में पैसे की कटौती करना, छुट्टा के नाम पर यात्रियों का आर्थिक शोषण करना आम हो गया है। शनिवार को गौरीगंज थाने के पूरे केसरी मजरे असुरा गांव निवासी तेजभान मिश्र सुबह 8:20 बजे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बुकिंग क्लर्क पुष्पेंद्र से वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से जाने को वाराणसी के दो टिकट मांगे।
बुकिंग क्लर्क ने वाराणसी के बजाए रायबरेली का टिकट दे दिया गया। टिकट वापस कर वाराणसी का देने को कहा तो बुकिंग क्लर्क अभद्रता पर उतर आया। मौके पर मौजूद अखिलेश चंद्र शुक्ल, धीरज कुमार मिश्र व राजेश मिश्र ने वीडियो बनाया शुरू किया तो क्लर्क ने उनसे भी अभद्रता कर मोबाइल छीन लिया। क्लर्क की अभद्रता से नाराज तेजभान ने शिकायत स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार से की। लेकिन अधीक्षक ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने अपनी शिकायत रजिस्टर पर दर्ज की।
इनसेट
आरोप निराधार
बुकिंग क्लर्क पुष्पेंद्र ने बताया कि अभद्रता व मार-पीट करने का आरोप गलत है। रायबरेली का टिकट मांगने पर ही रायबरेली का दिया गया है। छवि धूमिल करने के लिए फर्जी आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
मामला संज्ञान में होगी कार्रवाई
यात्रियों को सुरक्षा व सुविधा रेल विभाग की प्राथमिकता में शामिल है। यात्रियों के अभद्रता करने की शिकायत एसओ जीआरपी के माध्यम से मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दीनदयाल शुक्ल, वाणिज्य निरीक्षक रायबरेली