{"_id":"6813c7bf1f21e2f5e10bb6f9","slug":"train-seats-are-full-during-summer-vacation-and-wedding-season-amethi-news-c-96-1-ame1002-139499-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्मी की छुट्टी व सहालग में ट्रेनों की सीटें हुईं फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्मी की छुट्टी व सहालग में ट्रेनों की सीटें हुईं फुल
Fri, 02 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 02 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी की छुट्टियों और सहालग के चलते लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, बंगलूरू जैसे बड़े शहरों से अमेठी आने-जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। यह स्थिति 30 मई तक बनी रहने की संभावना है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर 24 जोड़ी नियमित सहित वर्तमान में कई स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। सहालग संग गर्मी की छुट्टियों के चलते किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। रेलवे की ओर चलाए जा रहीं समर स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल हो गई हैं। पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, उद्योगनगरी, साकेत एक्सप्रेस और पंजाब मेल जैसी ट्रेनों में पिछले एक महीने से आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
यात्रियों को तत्काल टिकट के लिए भी लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। टिकट न मिलने के कारण कई यात्री अपनी यात्रा टालने को मजबूर हो गए हैं। कुछ यात्री वेटिंग टिकट लेकर सफर की योजना बना रहे हैं, जबकि कुछ अपने परिचितों की मदद से यात्रा करने की कोशिश कर रहे हैं।