{"_id":"5ff4981a8ebc3e32904d670f","slug":"trail-of-corona-vaccination-goes-successful-in-amethi-amethi-news-lko558303342","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सफलता पूर्वक हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सफलता पूर्वक हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का मंगलवार को रिहर्सल किया गया। सुबह नौ बजे से चिन्हित छह स्थलों पर सूचीबद्ध लोगों को वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक चला।
जिले के छह सीएचसी केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाने का रिहर्सल किया गया। वैक्सीन लगाने के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी व व्यवस्था में लगाए गए पुलिस समेत अन्य कर्मचारी सुबह नौ बजे अपने सेंटर पर पहुंच गए। वैक्सीन लगाने के लिए सूचीबद्ध सभी केंद्रों पर 50-50 लोग भी समय पर पहुंच गए। केंद्र पर मौजूद प्रथम वैक्सीनेशन अफसर ने लाभार्थी का सत्यापन सूची से करने के बाद उन्हें प्रतीक्षालय में बैठाया।
वैक्सीनेशन कक्ष में एक-एक व्यक्ति को भेजा गया। वैक्सीनेशन कक्ष से निकलने के बाद उन्हें तीसरे कक्ष में बने प्रतीक्षालय में 30 मिनट तक रोका गया। इस दौरान सभी का ब्लडप्रेशर आदि चेक किया गया। 30 मिनट के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नामित नोडल अफसर भी समय पर अपने केंद्र पर मौजूद रहकर व्यवस्था को देखते रहे।
विज्ञापन
डीएम अरुण कुमार व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर जिला अस्पताल तो अन्य नामित प्रशासनिक अफसर केंद्रों पर पहुंचकर ड्राई रन कार्यक्रम की हकीकत को देखा। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे जिला अस्पताल तो एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद जगदीशपुर, डीआईओ सीएस अग्रवाल अमेठी, डॉ. नवीन कुमार मिश्र मुसाफिरखाना, डॉ. आरपी गिरि तिलोई तो एसीएमओ डॉ. राम पियारे फुरसतगंज केंद्र पर मौजूद रहे। ड्राई रन कार्यक्रम सफलता पूर्व दो सत्रों में संपन्न हुआ।