{"_id":"66b5408434666d78a401dec4","slug":"traffic-disrupted-due-to-collapse-of-alternative-route-amethi-news-c-96-1-ame1008-123517-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वैकल्पिक मार्ग ध्वस्त होने से बाधित हुआ आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वैकल्पिक मार्ग ध्वस्त होने से बाधित हुआ आवागमन
Fri, 09 Aug 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वापस होते लोग।
अमेठी सिटी। अमेठी धम्मौर मार्ग स्थित मुसवापुर के पास निर्माणाधीन पुल के पास बना वैकल्पिक मार्ग बारिश व ड्रेन में पानी के कारण ध्वस्त हो गया। वैकल्पिक मार्ग खराब हाेने से बृहस्पतिवार की दोपहर से आवागमन बाधित हो गया। राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलने के बाद पीडब्लूडी ने मिट्टी डालकर आवागमन बंद करा दिया।
अमेठी-धम्मौर-सुल्तानपुर राजमार्ग पर मुसवापुर के समीप स्थित गुलाल ड्रेन पर बना पुल खराब हो गया है। पीडब्लूडी की ओर से करीब सात माह पूर्व क्षतिग्रस्त पुल को ध्वस्त कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। पुल के पास से आवागमन के लिए ड्रेन से वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था।
बृहस्पतिवार को ड्रेन में छोड़े गए पानी के तेज बहाव के कारण वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल निरीक्षण कर कोई घटना न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग बंद करा दिया गया। जिससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई। अमेठी काे जाने वाले राहगीरों को रायबरेली सुल्तानपुर मार्ग से मुंशीगंज रामनगर होकर तथा सुल्तानपुर जाने वालाें को मुसवापुर से शारदन मुंशीगंज के लिए निकलना पड़ा। विभाग के अधिकारियों की ओर से मुंशीगंज, अमेठी कोतवाली में रूट डायवर्जन की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
15 दिन तक उठानी पड़ सकती हैं परेशानी
लोक निर्माण विभाग के जेई अशोक कुमार यादव ने बताया कि ड्रेन पर पुल निर्माणाधीन है। छोड़े गए पानी के कारण बहाव तेज हो गया है। वैकल्पिक मार्ग पर कोई बड़ी घटना न हो इसके लिए उसे बंद करा दिया गया है। नहर विभाग के अधिकारियों से बात की गई है। अगर पानी कम होता है तो मुमकिन है कि वैकल्पिक मार्ग चालू करा दिया जाए। बताया कि पुल पर छत पड़ गई है, उससे आवागमन शुरू करने में 15 दिनों का समय लग सकता है।