फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Traders came on the road by closing shops

Amethi News: दुकानें बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी

Sat, 10 Dec 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traders came on the road by closing shops
अमेठी। शहर में मुंशीगंज रोड स्थित बैटरी शोरूम पर शनिवार को जीएसटी विभाग की चार सदस्यीय टीम ने छापा मारा। टीम सदस्य कई घंटे तक दस्तावेज खंगालते रहे। इस दौरान मुंशीगंज रोड पर व्यवसायियों की भीड़ लगी रही। वहीं, पूरे बाजार में दुकानें बंद होने के साथ ही सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ जीएसटी व आयकर विभाग लगातार छापा मारकर कार्रवाई करते हुए बकाया टैक्स के साथ ही अर्थदंड वसूल रहा है। शनिवार दोपहर जीएसटी विभाग के चार अफसरों की टीम ने मुंशीगंज रोड स्थित इंडिया बैटरी सर्विस शोरूम पर छापा मारा। टीम के अधिकारी स्टॉक का मिलान करने के साथ ही अन्य अभिलेख खंगालते रहे।
विज्ञापन

टीम के एक अफसर ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट जोनल कार्यालय अयोध्या भेजी जाएगी। जीएसटी टीम के छापे की खबर फैलते ही बाजार में दुकानों के शटर बंद हो गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी ज्यादातर दुकानें शनिवार को बंद रहीं। शहर में दुकानें बंद कर ज्यादातर व्यापारी मुंशीगंज रोड पर पहुंच गए। हर कोई जीएसटी टीम की कार्रवाई जानने की कोशिश करने में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जीएसटी टीम के छापे की सूचना व्यापारियों ने भाजपा नेता/जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि को दी। इस पर वह इंडिया बैटरी सर्विस शोरूम पहुंच गए। शोरूम के बाहर व्यापारियों की भीड़ लगी थी। राजेश कुमार अग्रहरि भीतर गए तो अफसरों ने उन्हें बताया कि जिन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा जाता है, उसकी सूची लखनऊ मुख्यालय से उपलब्ध कराई जाती है। सूची में जिन व्यापारियों का नाम है उन्हीं के यहां टीम छापा मारकर अभिलेख चेक करके रिपोर्ट तैयार कर रही है। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष ने जीएसटी टीम के अफसरों से व्यापारियों को परेशान नहीं करने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष ने व्यवसायियों को अपनी दुकानें खोलने की बात कही लेकिन जीएसटी टीम के जाने के बाद ही दुकानें खुलीं।
भादर ब्लॉक क्षेत्र के रामगंज, पीपरपुर और दुर्गापुर के व्यापारी शनिवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर सड़क पर उतर आए। बताया जाता है कि जीएसटी अधिकारियों द्वारा टैक्स चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में छापे मारे जा रहे हैं। इससे व्यापारी खासे परेशान हैं। व्यापारियों ने जीएसटी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
रामगंज में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रहरि तो दुर्गापुर में अनिल कसौधन की अगुवाई में बड़े व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सामान्य, मध्यम और छोटे व्यापारियों के प्रतिष्ठान खुले रहे। व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों पर अवैध वसूली व उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप मढ़े। इस मौके पर रविदास जायसवाल, राम सेवक विश्वकर्मा, रमेश कुमार ाहू आदि आदि मौजूद रहे।
वहीं, जायस कस्बे में शनिवार को जीएसटी अफसरों की टीम आने की अफवाह को लेकर व्यापारी दुकानें बंद करके भाग गए। शनिवार को बाजार का दिन होने के बावजूद दुकानों में रोज की अपेक्षा तेजी से दुकानदारी चल रही थी। इसी बीच जीएसटी टीम आने की भनक दुकानदारों को लगी। देखते ही देखते सराफा मार्केट समेत तकरीबन पूरी बाजार की दुकानें अचानक बंद हो गईं।
जीएसटी टीम के आने की अफवाह से जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया की दुकानें शनिवार को भी बंद रहीं। क्षेत्र की अधिकांश दुकानों पर ताले लगे रहे। बड़े-बड़े कारोबारी दुकानों के शटर गिराकर चले गए। हालांकि शाम पांच बजे तक जीएसटी की कोई भी टीम कस्बे में नहीं आई। टीम के आने की अफवाह पिछले दो दिन से चल रही है। सहालग के समय में छापे के डर से दुकानदार अपनी दुकानें बंद रख रहे हैं। वहीं, शादी ब्याह वाले घरों के लोगों को खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस बाबत डिप्टी कमिश्नर जीएसटी (अमेठी) अनुराग चौधरी ने अधिकारियों पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ऐसे व्यापारी जो कर चोरी कर रहे हैं, उन्हीं के यहां छापे मारकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed