{"_id":"61ec35f771e87f5b6a32208d","slug":"today-tet-will-be-held-in-two-shifts-at-13-centers-amethi-news-lko614629392","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 13 केंद्रों पर दो पालियों में होगा टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 13 केंद्रों पर दो पालियों में होगा टीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में नौ ऐसे हैं जहां महज एक पाली मेें परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों पाली की परीक्षा में कुल 11,612 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक नियुक्ति के लिए अर्ह शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार (आज) को दो पाली में होगी। सचिव के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिले में निर्धारित 13 केंद्रों पर पहली पाली में 7006 तो दूसरी पाली में नौ केंद्रों पर 4606 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षक के साथ प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट, दो-दो पर्यवेक्षक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं हाईटेक विधि से निगरानी के लिए शहर स्थित जीजीआईसी में कंट्रोल रूम गठित करते हुए परीक्षा केंद्र बने स्कूलों के सीसीटीवी के डीबीआर को ऑनलाइन जोड़ा गया है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में नामित कर्मी परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के सभी कक्षों की स्क्रीन पर ऑनलाइन निगरानी करेंगे। इसके अलावा डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्र तथा बीएसए के नेतृत्व में एक-एक महिला व पुरुष शिक्षक को शामिल करते हुए गठित उड़ाका दल भी परीक्षा की निगरानी करेगा।
इन स्कूलों में होगी परीक्षा
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें जीआईसी टीकरमाफी व जामो, जीजीआईसी गौरीगंज, मुसाफिरखाना, अमेठी व जामो के साथ इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, आरआरपीजी कॉलेज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज जायस, शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी और एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना शामिल हैं।
केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वर्जित
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि टीईटी परीक्षा के समय केंद्र पर कोई भी कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी मोबाइल, घड़ी या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रख सकेगा। बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक कक्ष बनाया गया है जहां पर निरीक्षकों के साथ ही परीक्षार्थी इस तरह की सामग्री जमा कर सकेंगेे।
मूल प्रति लाना होगा अनिवार्य
डीआईओएस ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय सिर्फ प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ प्रशिक्षण योग्यता का अंकपत्र/सेमेस्टर परीक्षा के अंक पत्र की मूल प्रति व काली बॉल पेन लेकर प्रवेश कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त कोई भी सामग्री केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रतिबंधित होगी।
कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
डीआईओएस ने बताया कि टीईटी परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन हो इसके लिए सिटिंग प्लांन व परीक्षार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था नियमानुसार बनाई गई है। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद मास्क, सैनिटाइजर व ग्लब्स के साथ प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के समय परीक्षार्थी के संक्रमित होने के अंदेशे में उसकी परीक्षा अलग कक्ष में सचिव के निर्देशानुसार कराई जाएगी।
कॉलेज व पालीवार आवंटित परीक्षार्थी
कॉलेज का नाम - पहली पाली - दूसरी पाली
जीजीआईसी अमेठी - 400 - 400
जीआईसी टीकरमाफी - 400 - 400
आरआरपीजी कॉलेज अमेठी- 1000 - 1000
रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर- 800 - 306
शिवप्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 406 - शून्य
जीजीआईसी गौरीगंज - 400 - 400
जीजीआईसी जामो - 400 - 400
आईजीपीजी कॉलेज गौरीगंज- 800 - 800
रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज - 500 - शून्य
जीजीआईसी मुसाफिरखाना - 500 - 500
एएच इंकॉ मुसाफिरखाना - 600 - शून्य
मलिक मो. भारतीय इंकॉ जायस- 600 - शून्य
............................................................................
योग - 7,006 - 4,606