फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Today children will reach school, will be welcomed by applying tilak

Amethi News: आज बच्चे पहुंचेंगे स्कूल, तिलक लगाकर होगा स्वागत

Fri, 28 Jun 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Today children will reach school, will be welcomed by applying tilak
अमेठी सिटी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 28 जून को परिषदीय स्कूलों के बच्चे जब स्कूल पहुंचेंगे तो चारों तरफ उत्सव का माहौल होगा। परिसर को रंगोली और गुब्बारों से सजाया जाएगा। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा और हलवा-खीर भी खिलाई जाएगी। 29 और 30 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


1570 परिषदीय स्कूल मंगलवार को खुल गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले दिन शिक्षक स्कूल पहुंचे और उन्होंने कक्षाओं, पुस्तकालय की सफाई, पानी की टंकी, किचन, शौचालय आदि की व्यवस्था ठीक कराई। इसके साथ ही फर्श, दीवारें, खिड़की-दरवाजे, ब्लैक बोर्ड, फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, टीएलएम पुस्तकें आदि की भी सफाई कराई गई।
विज्ञापन


वहीं, अब 28 जून से जब बच्चे स्कूल आएंगे तो शुरू के दो दिन 29-30 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसी दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की जाएगी जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। अभिभावकों से संपर्क कर उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। बच्चों का स्वागत करने के लिए डायट प्राचार्य, बीएसए, बीईओ, एसआरजी व एआरपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार को बच्चों के स्कूल आने पर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी





कक्षा एक व दो के बच्चों को नहीं मिलीं किताबें
जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक व दो में पंजीकृत 26 हजार बच्चों को एनसीईआरटी की किताब से भाषा व गणित में निपुण बनाया जाना है। अब तक पाठ्यपुस्तक न मिलने से शिक्षण का काम प्रभावित हो रहा है। स्कूल खुलने के बाद भी अब तक पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति नहीं हुई। ऐसे में कक्षा एक व दो के बच्चों को पुरानी किताब से ही पढ़ाई करना पड़ेगी। तीन से आठ तक के बच्चों को किताबें मिल चुकी हैं तो कार्य पुस्तिका का वितरण एक जुलाई से होगा। हालांकि विभाग का दावा है कि 30 जून तक किताबाें की आपूर्ति होगी।



अभी नहीं मिला यूनिफार्म अनुदान
जिले में संचालित 1570 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक व दोपहर में भोजन के साथ यूनिफॉर्म व स्टेशनरी मद में 12 सौ रुपये की अनुदान राशि दी जाती है। शैक्षिक सत्र में अब तक 1,30,223 बच्चों का पंजीकरण अलग-अलग कक्षाओं में हुआ है। शैक्षिक सत्र के तीन माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इन बच्चों को यूनिफार्म व स्टेशनरी अनुदान मद में मिलने वाले 12 सौ रुपये का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग का दावा है कि 98 हजार बच्चों का डाटा डीबीटी पोर्टल पर अपलोड है। जल्द ही इनके खाते में अनुदान राशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed