फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tiranga Yatra fills children with patriotism

Amethi News: तिरंगा यात्रा से बच्चों ने भरा राष्ट्रभक्ति का जोश

Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra fills children with patriotism
प्रभातफेरी निकालते बच्चे
अमेठी। मेरी माटी मेरा देश एवं मिट्टी को नमन वीरों का बंदन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें युवाओं, शिक्षकों के साथ ही बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मिनी मैराथन का आयोजन 12 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डाॅ. फूलकली गुप्ता की अगुवाई में तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी तिरंगा गीत के साथ निकली गई। संग्रामपुर में कालिकन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी सिंह की अगुवाई में तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। काॅलेज से निकल कर तिरंगा प्रभात फेरी मल्लूपुर, संग्रामपुर गांव होते हुए हनुमान मंदिर, कालिकन धाम पहुंची।
विज्ञापन

ब्लॉक भादर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिक्षकों ने बाइक रैली निकाली। इसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने किया। कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम के साथ ही सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी और भेटुआ में बीईओ डॉ संतोष कुमार यादव के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों में प्रभात फेरी व बाइक रैली निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य संगठनों की युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली। गौरीगंज के मॉछल स्कूल पचेहरी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरीगंज की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली ।

-
ग्रामीणांचलों में तिरंगा रैली की धूम भादर। पीपरपुर स्थित श्री आसलदेव इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डाॅ. लाल सिंह, रन बहादुर सिंह, सोनिया गांधी इंटर काॅलेज अयोध्यानगर में प्रबंधक सुनील सिंह, डीपीएस पब्लिक स्कूल रामगंज में प्रधानाचार्य सौरभ सिंह, चंद्रावती मॉडर्न पब्लिक स्कूल आलमपुर में देवेंद्र सिंह ,बाबा जयराम द्विवेदी पीजी काॅलेज श्रीनगर नरहरपुर में प्रबंधक शरद द्विवेदी के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली।
फुरसतगंज के राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज व नहर कोठी स्थित इंडिया पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज से मऊ रोड टेकारी रोड व बेगम कुआं होते हुए अपने तिरंगा यात्रा का स्कूल में समापन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य इंद्र प्रसाद माली, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य इंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे। बाजार शुकुल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। वार्डन अंजू पांडेय, शिक्षिका नीतू श्रीवास्तव, अर्चना बौद्ध, रंजना, प्रेम कुमारी, माधुरी, जनक दुलारी पीआरडी अहोरवा प्रसाद, अयोध्या प्रसाद समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सिंहपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फूला में बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली।


अधिवक्ताओं ने लिए पंच प्रण
अमेठी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने पंच प्रण ली। इसमें विकसित भारत के लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना का संकल्प लिया गया।


स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगे से सजीं दुकानें
अमेठी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांधी चौक, कोतवाली तिराहा, अंबेडकर तिराहा, स्टेशन तिराहा सहित अन्य दुकानों पर तिरंगे से दुकानें सजी हैं। ब्लॉक तिराहा निवासी सुशील जायसवाल ने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों में भी देश भावना खूब दिख रही है। हर कोई दिवस पर अपने घर पर ध्वजा रोहण करना चाहता है। इसलिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही चेहरे पर तिरंगा बनाने के लिए फेस पेंट की भी खरीददारी युवा व बच्चे कर रहे हैं।

12 को मिनी मैराथन
अमेठी। जिला युवा कल्याण अधिकारी काशी नाथ ने बताया कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत 12 अगस्त को विकास खंड गौरीगंज में मिनी मैराथन का आयोजन प्रातः 07:30 बजे से किया जाएगा। मिनी मैराथन कलेक्ट्रेट प्रांगण गौरीगंज से शुरू होकर होकर ग्राम सचिवालय जेठू मवई गौरीगंज तक होगी। इसमें युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed