फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tikriya crossing closed for eight hours, jammed

Amethi News: टिकरिया क्रॉसिंग आठ घंटे बंद, लगा जाम

Sat, 03 Feb 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tikriya crossing closed for eight hours, jammed
जाम से परेशान लोग साइकिल बैरीकेडिंग के ऊपर से पार करवाकर निकले।
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक स्थित टिकरिया रेलवे क्रासिंग मरम्मत के लिए शुक्रवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सड़क परिवहन के लिए बंद रहीं। इस दौरान लोगों को परिवर्तित मार्ग से भेजा गया। हालांकि परिवर्तित मार्ग सिंगल होने से भारी वाहनों को इंतजार करना पड़ा। इस लिए भारी वाहनों की कतार लग गई। क्राॅसिंग बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी सीमेंट कंपनी आने व जाने वाले ट्रक चालकों को उठानी पड़ी। आज भी बंद रहेगी क्राॅसिंग
विज्ञापन

रेलवे क्राॅसिंग पर सीमेंट व गिट्टी से निर्मित मार्ग वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो जाता है। क्राॅसिंग पार करते हुए वाहनों के ट्रैक पर फंसने की संभावना रहती है। सीमेंट व गिट्टी से बने मार्ग की मरम्मत कर उसके ऊपर रबर युक्त कोडिंग करने के लिए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को ब्लॉक लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह नौ बजे सुरक्षा नियमों के बीच टिकरिया रेल क्राॅसिंग पर सड़क परिवहन रोक दिया गया था। लोगों मजबूरी में दो किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर यात्रा करनी पड़ी। सर्वाधिक परेशानी सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट लोडिंग करने आने व सीमेंट लोड कर जाने वाले ट्रक चालकों को हुई। परिवर्तित मार्ग पर अधिक मोड व सिंगल मार्ग होने से चालक ट्रक खड़ी कर क्राॅसिंग खुलने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के पीडब्लूआई यशाे वर्मन की मौजूदगी में क्राॅसिंग पर प्रस्तावित मरम्मत कार्य किया। कार्य के दौरान ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि पूर्व में जारी ब्लॉक अवधि में क्राॅसिंग पर प्रस्तावित कार्य पूरा किया गया। शनिवार को भी मरम्मत कार्य होने से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक क्राॅसिंग बंद रहेगी।

12 गांवों के लोग दिनभर रहे परेशान
अमेठी सिटी। टिकरिया रेलवे क्राॅसिंग पर शुक्रवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बंद रही। क्रासिंग पार गौरीगंज व अमेठी जाने के लिए पहुंचे बेलखौर, अन्नीबैजल, अर्जुनपुर, गुडुर, विसुरा, संभावा व बाबूपुर समेत करीब 12 गांव के ग्रामीण क्राॅसिंग बंद देख परेशान हो गए। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि फैक्टरी के बगल से रंजितवापुर होकर जाने की व्यवस्था है। पहले को काफी देर कुछ देर के क्राॅसिंग खोल पार कराने की बात करते रहे लेकिन बाद में परिवर्तित मार्ग से चले गए।


क्रॉसिंग खुलने का ट्रक चालक करते रहे इंतजतार
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पार कर एसीसी सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट लोड करने मुरादाबाद से ट्रक ले पहुंचे चालक सरदार जगवीर ने बताया का क्राॅसिंग पहुंचने पर पता चला कि बंद है। परिवर्तित मार्ग से ट्रक ले जाकर पहुंचने में परेशानी होगी।

चालक रामसजीवन ने बताया कि पहले पता होता तो कस्बे में ही रुक जाते। शाम तक क्राॅसिंग के पास ही खड़े रहना पड़ेगा। चालक सरयू प्रसाद ने कहा कि कार्य के दौरान क्राॅसिंग पर वन वे की व्यवस्था करनी चाहिए। क्राॅसिंग बंद होने से परेशानी हो रही है। परिवर्तित मार्ग के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि सिंगल मार्ग है और कई मोड है। ऐसे में ट्रक फंसने का अंदेशा है। इस मजबूरी में अब सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed