फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three village roads will be improved with Rs 70 lakh

Amethi News: 70 लाख रुपये से संवरेंगी गांव तीन सड़कें

Sat, 22 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three village roads will be improved with Rs 70 lakh
नवनिर्माण के लिए प्रस्तावित ककवा डीह मार्ग। 
अमेठी सिटी। तीन जर्जर संपर्क मार्गों के नवनिर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। लंबे समय से खराब हालात में पहुंच चुके इन मार्गों के कारण लगभग 60 से 70 हजार लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही थी। अब दो महीने के भीतर इन मार्गों के निर्माण का काम पूरा करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

मार्गों पर जगह-जगह बने गड्ढे और बिखरी गिट्टियों के कारण बाइक सवार कई बार फिसलकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मरम्मत की मांग उठाई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने तीनों मार्गों का सर्वे कर आगणन तैयार किया। पीडब्ल्यूडी की ओर से भेजे गए लगभग 70 लाख रुपये के प्रस्ताव को शासन ने वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी देते हुए धनराशि जारी कर दी। मंजूरी के बाद विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन मार्गों के बन जाने से स्थानीय आबादी के साथ अन्य राहगीरों को भी राहत मिलेगी। दैनिक आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि निर्माण मानक के अनुसार कराया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कें
ककवा मार्ग से भरथीपुर-लोनियापुर संपर्क मार्ग-25 लाख
ककवा डीह मार्ग -21.90 लाख
पूरे ढोढई संपर्क मार्ग - 23.10 लाख

समय से पूरा होगा कार्य
एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि धनराशि जारी हो चुकी है और निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए दो महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed