फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three theft cases uncovered, two arrested

Amethi News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sun, 21 Dec 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three theft cases uncovered, two arrested
अमेठी सिटी। जगदीशपुर पुलिस ने शनिवार को तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की दो जोड़ी पायल, एक एलसीडी टीवी, अन्य घरेलू सामान और चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि मोहनगंज क्षेत्र के छतहुआ गांव निवासी फूलचन्द्र और रामेश्वर को शनिवार को कस्बा इलाके में संदिग्ध हालत में रोका गया। पूछताछ में वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने बाइक पर रखे बैग और बोरी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एलसीडी टीवी, टार्च, प्रेस, सॉकेट बोर्ड, सोलर लाइट, दो शर्ट, एक जींस, तीन दवा के पर्चे, हार्ट केस, तांबे का लोटा, जैकेट, छाता, इनर और भारतीय जीवन बीमा अंकित टी-शर्ट बरामद हुई।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की डिग्गी से एक पन्नी में रखी दो जोड़ी पायल भी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पायल के अलावा अन्य सामान और दस हजार रुपये बाबूपुर सरैया गांव स्थित एक घर का ताला तोड़कर चुराए थे। चोरी के बाद घर में आग भी लगा दी थी। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र और कमरौली इलाके में स्थित मकानों से सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। इन आभूषणों को ऊंचाहार में एक दुकान पर बेच दिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed