{"_id":"5e51646c8ebc3ef3d41c0119","slug":"three-teachers-debar-from-board-examination-duty-amethi-news-lko5100195117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से तीन शिक्षक डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से तीन शिक्षक डिबार
विज्ञापन
अमेठी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतना तीन शिक्षकों व एक केंद्र व्यवस्थापक को भारी पड़ा। डीआईओएस के निरीक्षण में मामला प्रकाश में आने के बाद तीन शिक्षकों को तीन साल के लिए परीक्षा ड्यूटी से डिबार करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीआईओएस ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतना शनिवार तो तीन शिक्षकों व एक केंद्र व्यवस्थापक को भारी पड़ा। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी का निरीक्षण किया तो दो दिन पूर्व जारी उत्तर पुस्तिकाओं की बैलेंस शीट तैयार नहीं मिली।
इससे नाराज डीआईओएस ने परीक्षा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद को कार्यमुक्त करते हुए तीन साल के लिए परीक्षा ड्यूटी से डिबार करने की संस्तुति सचिव को भेजी। इतना ही नहीं डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक राजेश पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब देने तथा भविष्य में लापरवाही नहीं बरतनेे का निर्देश दिया। गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी के बाद डीआईओएस ने ताला स्थित मुकुट नाथ इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जहां कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी पूरी नहीं करने पर संस्था शिक्षक उपासना व सरस्वती शिवनायक सिंह विद्या मंदिर इंकॉ गौरीगंज के शिक्षक प्रदीप यादव को कार्य मुक्त करते हुए तीन साल के लिए परीक्षा ड्यूटी से डिबार कर दिया। डीआईओएस की कार्रवाई से माध्यमिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
ताला स्थित मुकुटनाथ इंटर कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा को स्कूल में तैनात लिपिक गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने संवाददाता बताते हुए रौब दिखाना शुरू कर दिया। लिपिक के व्यवहार व परीक्षा के दौरान गड़बड़ी होने की आशंका को देखते हुए डीआईओएस ने परीक्षा अवधि तक लिपिक के प्रवेश को स्कूल में प्रतिबंधित करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को कार्रवाई की संस्तुति की है।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार शनिवार को जिले में हाईस्कूल के अंग्रेजी व इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय में पंजीकृत 24,598 परीक्षार्थियों में से 1,530 तो इंटर के सैन्य विज्ञान विषय में पंजीकृत 98 परीक्षार्थियों में से 18 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। चौथे दिन तक की परीक्षा में जोनल/सेक्टर व सचल दल को एक भी नकलची खोजे नहीं मिला। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।