{"_id":"665b93312a220e3194035c24","slug":"three-sons-arrested-for-murder-of-elderly-father-amethi-news-c-96-1-ame1002-119763-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बुजुर्ग पिता की हत्या में तीन बेटे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बुजुर्ग पिता की हत्या में तीन बेटे गिरफ्तार
Sun, 02 Jun 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
जायस/ अमेठी सिटी। संपत्ति की लालच में पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर मौत के घाट उतारने वाले तीन पुत्रों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद मारपीट में प्रयुक्त लाठी बरामद करने के बाद चालान कोर्ट भेजते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
जायस कोतवाली क्षेत्र के बाराखां का पुरवा मजरे मोहना गांव निवासी गया प्रसाद (75) को संपत्ति विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया था। जिला अस्पताल रायबरेली से उपचार कराने के बाद बुधवार को घर पहुंचने के बाद गया प्रसाद की मौत हो गई थी। गया प्रसाद की मौत के बाद भीम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने मृतक के बेटे लाल प्रताप, भगवानदीन और रामबाबू को गंगागढ़ चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर मार-पीट में प्रयुक्त लाठी-डंडा बरामद कर लिया गया है।