{"_id":"5f13239c8ebc3e639f71de6c","slug":"three-police-man-suspended-amethi-news-lko5313536101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामो कोतवाल व हल्का दरोगा समेत तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामो कोतवाल व हल्का दरोगा समेत तीन निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ में विधान भवन के सामने मां-बेटी के आत्मदाह की कोशिश के मामले में एसपी ने कोतवाल, हल्का दरोगा व बीट हेड कांस्टेबल को शुक्रवार देर रात निलंबित कर दिया। डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से रात में ही महिला के घर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की। एसपी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच एएसपी को सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी है।
जामो कस्बा निवासी सगीर की पत्नी साफिया का अपनी बेटी गुड़िया के साथ शुक्रवार को विधानभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की खबर मिलते ही जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आननफानन में एसडीएम गौरीगंज महात्मा सिंह व सीओ गौरीगंज अर्पित कपूर महिला के घर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।
सीओ की रिपोर्ट पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने शुक्रवार देर रात प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह, हल्का दरोगा/विवेचक ब्रम्हानंद यादव व बीट हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीएम अरुण कुमार व एसपी भी रात में ही महिला के घर पहुंचे और नाली विवाद तथा मारपीट के मामले की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने पड़ोसियों से पूरे प्रकरण पर विस्तार से पूछताछ की। एसपी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच एएसपी दयाराम सरोज को सौंपते हुए साफिया व अर्जुन साहू के बीच विवाद में स्थानीय पुलिस की भूमिका तथा साफिया को आत्मदाह करने के लिए उकसाने वालों की भूमिका पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। घटना से उपजे आक्रोश को देखते हुए विवादित स्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी : एसपी
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि गुड़िया की ओर से दर्ज कराए गए छेड़खानी के केस में पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं बरती। विवेचक के प्रयास के बावजूद गुड़िया 164 का बयान कराने नहीं जा रही थी। 15 जुलाई को उसका न्यायालय में 164 का बयान हुआ।
विवेचक ने 16 जुलाई को बयान का अवलोकन भी किया। विवेचना प्रक्रियाधीन होने के दौरान ही शांतिभंग के अंदेशा में चारों आरोपियों को पाबंद भी किया जा चुका था। बताया कि अर्जुन समेत छेड़छाड़ के केस में नामजद चारों आरोपियों को शुक्रवार रात गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
चार के खिलाफ उकसाने का केस दर्ज
एसपी ने बताया कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में एमआईएम व कांग्रेस नेता समेत चार के खिलाफ आत्मदाह के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। सेफ जोन प्रभारी सज्जाद खां की तहरीर पर पुलिस ने एमआईएम नेता कदीर खान, कांग्रेस नेता अनूप पटेल, आसमा व उनके बेटे सुलतान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 505, 511 व 7 के तहत केस दर्ज हुआ है।
घर से पेट्रोल लेकर लखनऊ पहुंची थी गुड़िया
पुलिस की पूछताछ में गुड़िया ने शुक्रवार को बस से आसमां व उनके पुत्र सुल्तान के साथ घर से पेट्रोल लेकर लखनऊ जाने की बात स्वीकार की। बताया है कि विधान भवन के सामने पहुंचने पर सुल्तान ने मीडिया वालों को फोन किया। उसके कुछ देर बाद उन्होंने तेल छिड़ककर आग लगाने को कहा तब उनकी मां ने आग लगाई।
विवादित स्थल के पास पसरा सन्नाटा
जामो। मां-बेटी की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद प्रशासनिक अमला भले ही हड़कंप में हो लेकिन गुड़िया के घर के आसपास सन्नाटा पसरा है। घटना के दूसरे दिन भी गुड़िया के घर में ताला लटका रहा। लोगों के अनुसार गुड़िया के पिता का निधन हो चुका है। उसके तीन भाई (सलाम, कलाम व इस्लाम) हैं जो रोजगार के सिलसिले में दुबई में रहते हैं। घर पर सिर्फ मां-बेटी ही रहती थीं।