{"_id":"6432ff9a939ea67f5b0f8b79","slug":"three-more-corona-patients-were-found-in-the-district-amethi-news-c-13-1-174425-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिले में तीन और कोरोना मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिले में तीन और कोरोना मरीज मिले
Sun, 09 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
तीनों मरीज जगदीशपुर के अलग-अलग गांवों के जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 10
स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित गांवों में शुरू की कार्रवाई
गौरीगंज (अमेठी)। तीन और मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों मरीज जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। इन तीन मरीजों के साथ जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। सूचना मिलते ही संबंधित सीएचसी अधीक्षक मरीजों के घर गए और उन्हें होम आइसोलेट कराते हुए दवा मुहैया कराई गई।शनिवार दिन भर में सभी 13 सीएचसी केंद्रों से जुखाम बुखार से पीड़ित 35 मरीजों का सैंपल जांच के लिए देर शाम जिला अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर लैब में आया था। सभी 15 सैंपलों की रात में जांच हुई तो उसमें से तीन पॉजिटिव पाए गए। जिन तीन मरीजों के सैंपल पॉजिटिव मिले वे जगदीशुपर ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। मरीजों में एक करीडीह गांव का 28 वर्षीय युवक, सिंदूरवा गांव की 41 वर्षीय महिला व पूरे जोगा की 75 वर्षीय वृद्ध महिला शामिल है।
रिपोर्ट मिलते ही सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने संबंधित सीएचसी अधीक्षक को रिपोर्ट की प्रति भेजते हुए तत्काल गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। रिपोर्ट मिलते ही अधीक्षक डॉ. प्रदीप तिवारी ने अस्पताल की स्वास्थ्य टीम संक्रमितों के घर भेजकर सभी को होम आइसोलेट कराया। मौके पर गई टीम ने पॉजिटिव मरीजों को आवश्यक दवा मुहैया कराते हुए सावधानी व बचाव का तरीका बताया।
एक अप्रैल से हुई शुरुआत
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक अप्रैल से अब तक जिले में नौ पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। एक अप्रैल को भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की वृद्ध महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीन अप्रैल को हुई 161 सैंपलों की जांच में पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसमें से चार मरीज मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांव के तो एक महिला जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र की शामिल थी। हालांकि पॉजिटिव मरीजों के निकट संपर्क में आने वालों की जांच हुई तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
आज भेजी जाएगी आरआर टीम
पॉजिटिव मिले मरीजों के घर सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र की रैपिड रिस्पांस टीम भेजी जाएगी। टीम वहां संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने के साथ ही उनकी सैंपलिंग करेगी। आसपास के घरों का सर्वे कर सर्दी, जुकाम व बुखार पीड़ित मरीजों को भी चिन्हित किया जाएगा। सभी को आवश्यक दवा भी दी जाएगी।
-डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमओ