{"_id":"6712c60b1c68b2f6590d4224","slug":"three-houses-burnt-in-fire-amethi-news-c-96-1-ame1002-127811-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आग से तीन मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आग से तीन मकान जले
Sat, 19 Oct 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना थाने के दादरा गांव में बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन कच्चे मकान जल गए। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से तीनों मकानों में रखा अनाज सहित हजारों रुपये का घरेलू सामान राख हो गया।
गांव निवासी गीता सिंह, दीपक सिंह और उदय राज सिंह के मकान अगल-बगल हैं। बृहस्पतिवार की रात तीनों अपने कच्चे मकानों में परिवार सहित सो रहे थे। अचानक संदिग्ध दशा में मकानों में आग लग गई। आग लगने की आहट पर नींद से जागे परिजनों ने बाहर निकलकर गुहार लगाई। हल्ला-गुहार पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए आग को काबू करने की पाने की कोशिश की।
सूचना के बाद भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल पर तैनात फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची। इस बीच करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग से तीनों मकानों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित उदयराज सिंह और दीपक सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे अचानक आग लगी और देखते ही देखते अगल-बगल स्थित तीनों मकानों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग पहले किस मकान में लगी, यह किसी को नहीं पता। सूचना के बाद पहुंचे राजस्वकर्मियों ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।र