{"_id":"66bfcc535db74fa458057b25","slug":"three-criminals-arrested-for-stealing-oil-and-diesel-from-transformer-amethi-news-c-96-1-ame1002-123913-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रांसफार्मर से तेल व डीजल चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रांसफार्मर से तेल व डीजल चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
Sat, 17 Aug 2024 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
जायस थाने पर पकड़े गए आरोपी
जायस (अमेठी)। ट्रांसफार्मर व सड़क किनारे खड़े वाहनों से तेज चोरी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार, कई उपकरण, चोरी किया गया तेज आदि बरामद की है। तीन अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है, लेकिन चौथा आरोपी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जायस पुलिस ने बृहस्पतिवार को इलाके के त्रिपुला तिराहे के पास घेराबंदी कर तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जामो थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा मजरे परशुराम गांव निवासी संत कुमार उर्फ गुड्डू, मोहनगंज क्षेत्र के मेढ़ौना गांव निवासी रामसागर उर्फ सागर पासवान व गौरीगंज थाने के सोनारन का पुरवा गांव निवासी राजेंद्र वर्मा के रूप में हुई।
पुलिस का दावा है कि तीनों शातिर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर व गाड़ियों से तेल चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, तीन अलग अलग प्रकार के प्लास, 02 पेचकस, 05 रिंच विभिन्न साइज, 01 लोहे की रॉड, 01 टार्च, 05 खाली जरीकेन, 01 पाइप, 40 लीटर डीजल व ट्रांसफार्मर का तेल बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि तेल चोरी करने के बाद जामो के कोडरपुर निवासी शिवबहादुर वर्मा को बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्तों की निशानदेही पर शिव बहादुर के घर दबिश दी गई, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसके कमरे में रखे दो जरीकेन में लगभग 100 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल, 02 जरीकेन में लगभग 40 लीटर डीजल बरामद किया गया है।
इंस्पेक्टर रवि प्रताप सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। भागे हुए शिव बहादुर की तलाश की जा रही है।