{"_id":"5f01ed178ebc3ea1a146190c","slug":"three-children-fell-in-the-river-one-dead-amethi-news-lko5293019172","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल समेत नदी में गिरे तीन बच्चे, एक बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल समेत नदी में गिरे तीन बच्चे, एक बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव के पास रविवार दोपहर साइकिल से जा रहे तीन बच्चे अचानक मालती नदी में गिर गए। राहगीर की सूचना पर सक्रिय ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को तत्काल बाहर निकालकर पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में पांच वर्षीय बच्ची को मृत घोषित करते हुए दोनों घायल बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी लल्लू वनवासी की बहन करुणा की शादी पीपरपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी राजेश कुमार से हुई है। रविवार को लल्लू के भाई स्व. प्रेम बहादुर का 12 वर्षीय पुत्र संदीप अपने आठ वर्षीय मित्र अखिलेश पुत्र रामजीत के साथ महेशपुर गया था। दोपहर करीब 12 बजे संदीप साइकिल के डंडे पर अपनी पांच वर्षीय फुफेरी बहन नैना व पीछे कैरियर पर अखिलेश को बैठाकर घर वापस आ रहा था।
तीनों बच्चे करनाईपुर गांव के पास से होकर बहने वाली मालती नदी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक साइकिल समेत नदी मेें जा गिरे। इसी बीच मौके पर पहुंचे किसी राहगीर की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को बाहर निकालकर इसकी सूचना 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नैना को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नदी में गिरने से हुई बच्ची की मौत व दो बच्चों के घायल होने से शंकरपुर व महेशपुर गांव में शोक की लहर है।