फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three bdc wards reduced in bahadurpur block

बहादुरपुर ब्लॉक में घट गए तीन बीडीसी वार्ड

Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
three bdc wards reduced in bahadurpur block
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम पंचायत बहादुरपुर के तीन बीडीसी वार्डों के नगर पालिका में शामिल होने से ब्लॉक में बीडीसी वार्डों की संख्या घटकर 55 रह गई है। इसी वार्ड में शामिल जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या-21 में सात हजार से ज्यादा वोटर भी कम हुए हैं। पंचायत विभाग की ओर से शनिवार को इसका प्रकाशन कर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद जायस के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए परिसीमन किया गया था। परिसीमन के दौरान बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहादुरपुर के तीन बीडीसी वार्ड (कुल आबादी करीब नौ हजार) नगर पालिका में शामिल कर दिए गए।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि पहले ब्लॉक में बीडीसी के कुल 58 वार्ड थे जो अब घटकर 55 रह गए हैं। कहा कि पंचायतीराज के नियमों के अनुसार वार्डों का गठन किया गया है। सभी बीडीसी वार्डों में 1800 से 2100 तक वोटर हैं। तीन वार्ड कम होने से जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या-21 में वोटरों की संख्या भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वार्ड संख्या-21 में अब तक वोटर्स की संख्या 52 हजार 752 थी जो अब घटकर 45 हजार 14 रह गई है। इस तरह जिला पंचायत के वार्ड संख्या-21 में सात हजार 738 वोटर कम हुए हैं। डीपीआरओ ने कहा कि परिसीमन के बाद वार्ड गठन की सूची का अनंतिम प्रकाशन दस जनवरी को किया गया था। 11 व 12 जनवरी तक आपत्ति दाखिल करने का समय दिया गया था। इस दौरान एक भी आपत्ति नहीं आई। डीपीआरओ ने बताया कि शनिवार को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed