{"_id":"63372858a1c5ea7c9300acc5","slug":"threats-to-kill-witness-in-retired-army-personnel-murder-case-amethi-news-lko65087071","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी हत्याकांड के गवाह को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी हत्याकांड के गवाह को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। करीब 11 माह पूर्व मुंशीगंज थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी की वाहन सेे रौंदकर हुई हत्या के मामले के गवाह को जान से मारने की धमकी मिली है। गवाह की तहरीर पर धमकाने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुंशीगंज थाना के गांव पश्चिम दुआरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी संतोष सिंह को 17 अक्तूबर 2021 की शाम मुंशीगंज कस्बे से बाइक से घर आते समय मालवाहक वाहन से कुचलकर मार डाला गया था। मामले में मौत से पहले संतोष के बयान और परिजनों की तहरीर पर पश्चिम दुआरा के ही विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन व उनके भाई उदय प्रताप के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज हुआ था।
छानबीन में आरोपों की पुष्टि हुई थी। इस मामले के सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं। हत्याकांड का यह चर्चित मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस हत्याकांड के गवाह सूरज सिंह को दो दिन पूर्व बुधवार की सुबह 7:35 बजे एक नंबर से फोन आया। सूरज की पत्नी ने कॉल रिसीव की।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने सूरज से बात कराने को कहा। सूरज की पत्नी ने कहा कि अभी हैं नहीं आने पर बात कराती हूं। बाद में सूरज ने फोन किया तो उठा नहीं। रात 9:50 बजे उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम रामभरोसे बताते हुए कहा कि मुझे सुबह शाम चार-चार लीटर गाय का दूध चाहिए।
सूरज के मना करने पर कहा नहीं दोगे तो कल सुबह एचएएल गेट पर तुम्हारी हत्या कर दूंगा। धमकी से परेशान सूरज गुरुवार सुबह थाने पहुंचा और अज्ञात रामभरोसे के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसएचओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि धमकाने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ये भी जांच की जा रही है कि धमकी देने वाले आरोपी का कनेक्शन हत्यारोपियों से तो नहीं है।
मृत फौजी की पत्नी को सुरक्षा
रिटायर्ड फौजी की हत्या के मुख्य आरोपी गल्लन ने 10 सितंबर को रासुका लगाए जाने से जुड़े आदेश की कॉपी तामील कराने गई पुलिस टीम के सामने छूटने पर पांच और लोगों की हत्या करने की धमकी दी थी। हत्यारोपी की धमकी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संतोष की पत्नी मधुलिका को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया है।