फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   This time wheat procurement will start from March 15

Amethi News: इस बार 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Wed, 14 Feb 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 14 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
This time wheat procurement will start from March 15
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी सिटी। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं खरीद की शुरुआत 15 मार्च से जाएगी। शासन ने गेहूं के समर्थन मूल्य पर 150 रुपये की वृद्धि करते हुए वर्ष समर्थन मूल्य को 2,275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में हर साल एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू की जाती थी। शासन ने समय में परिवर्तन कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस बार गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू न होकर 15 दिन पहले शुरू हो जाएगी। जिले में पहली बार 15 मार्च से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विपणन विभाग क्रय केंद्र प्रस्तावित कर जिला प्रशासन से मंजूरी लेने की कोशिश में जुटा है। उम्मीद है कि बुधवार तक क्रय केंद्रों को अनुमोदन भी मिल जाएगा। क्रय केंद्रों पर किसानों को गेहूं ब्रिकी के लिए fcs.up.data.gov.in पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा। पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केंद्र व क्रय केंद्र प्रभारियों से संपर्क कर कराया जा सकता है। खरीद के बाद 72 घंटे में ही गेहूं का मूल्य उनके आधार से लिंक खाते में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपना पंजीकरण करा लें
इस बार 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले में क्रय केंद्र का प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन प्राप्त किया जा रहा है। अनुमोदन मिलने के बाद क्रय केंद्रों पर 15 मार्च से गेहूं खरीद का शुभारंभ होगा। सरकार क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसलिए किसान जल्द अपना पंजीकरण करा लें।
- संतोष कुमार द्विवेदी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed