{"_id":"6609fdbe253f452b6300b697","slug":"this-month-ration-will-be-available-through-e-weighing-machine-there-will-be-no-reduction-amethi-news-c-96-1-brp1002-116152-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: इस माह ई-वेइंग मशीन से मिलेगा राशन, नहीं हो पाएगी घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: इस माह ई-वेइंग मशीन से मिलेगा राशन, नहीं हो पाएगी घटतौली
Mon, 01 Apr 2024 05:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 765 कोटे की दुकान से 3.47 लाख पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल माह से ई-वेइंग मशीन से खाद्यान्न का वितरण होगा। अब इस मशीन से राशन बांटे जाने से कोटेदार किसी भी प्रकार की मनमानी नहीं कर सकेंगे। मशीनों की आपूर्ति मिलने के बाद पूर्ति विभाग नियमानुसार कोटे की दुकानों पर मशीन स्थापित करने के साथ ही कोटेदारों को प्रशिक्षित कर वितरण शुरू करवाने की तैयारी में जुटा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे की दुकान पर पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को तय मात्रा में चावल और गेहूं देता है। राशन वितरण को लेकर अक्सर कोटेदारों पर मनमानी के आरोप लगते रहते हैं। घटतौली की भी शिकायतें सामने आती रहती हैं।
ऐसे में अब ई-वेइंग मशीन से तराजू व ई-पाॅस मशीन को जोड़ कर राशन वितरण होगा। उपभोक्ता के अंगूठा लगाने के बाद यूनिट के अनुसार खाद्यान्न तराजू पर रखा जाएगा तब एक पर्ची निकलेगी। इस पर खाद्यान्न की मात्रा अंकित होगी। उपभोक्ता को पता चल जाएगा कि उसे कितना राशन दिया जा रहा है। डीएसओ नीलेश उत्तम ने बताया कि अप्रैल माह में उपभोक्ताओं ई-वेईंग मशीन से राशन वितरण किया जाएगा। संवाद