फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Third eye will be monitored from city to village

Amethi News: तीसरी आंख से शहर से गांव तक होगी निगरानी

Mon, 21 Aug 2023 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Third eye will be monitored from city to village
अमेठी। शहर से लेकर गांव तक पुलिस के साथ अब तीसरी आंख की निगरानी होगी। ऑपरेशन दृष्टि के तहत लोगों के सहयोग से अब तक अगल-अलग स्थानों पर 1599 कैमरों की स्थापना हो चुकी है। कैमरे से न सिर्फ घटना अनावरण में मदद मिलेगी बल्कि फुटेज साक्ष्य के रूप में अपराधियों को सजा दिलाने में भी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

आपराधिक घटना व सड़क दुर्घटना के बाद खुलासे की चुनौती में सीसीटीवी कैमरा पुलिस की मदद करेगा। ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत उद्योगपति, व्यापारी समेत जनप्रतिनिधि के सहयोग से शहर से लेकर गांव तक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। अभियान में पुलिस अधिक से अधिक संख्या में जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दे रही है। कस्बों और बाजारों में बहुत से दुकानदारों ने पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पुलिस उन्हें सड़क की दिशा में कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

इसके लिए थानों पर व्यापारियों व समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर लोगों को सीसीटीवी कैमरे से होने वाले लाभों के बारे में बताकर कैमरे लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एक माह पूर्व जहां जिले भर में सिर्फ 282 कैमरे ही लगे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1599 पहुंच गई है। जिसमें से 38 कैमरे ग्रामीण क्षेत्र में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा लगे कितने कैमरे
पुलिस विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार गौरीगंज में 75, मुंशीगंज 77, जामो 75, अमेठी 164, संग्रामपुर 48, पीपरपुर 98, रामगंज 58, मुसाफिरखाना 205, जगदीशपुर 139, कमरौली 150, बाजार शुकुल 68, जायस 180, मोहनगंज 96, फुरसतगंज 40, इन्हौना 63 व शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में 63 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।

अपराधियों पर होगी त्वरित कार्रवाई
महिलाओं व आमजन की सुरक्षा, घटनाओं का अनावरण, निर्दोष को बचाने व वास्तविक अपराधी को खोजने में मदद मिलेगी। इतना ही जनसामान्य में पुलिस के प्रति जुड़ाव की भावना का विकास होगा। अपराधियों को सजा दिलाने में फुटेज कारगर साबित होगी।

अमेठी कोतवाली में बना कंट्रोल रूम
अमेठी कस्बे में सार्वजनिक स्थलों, तिराहों, चौराहों पर उच्च गुणवत्ता में 64 सीसीटीवी कैमरे उद्यमियों व दुकानदारों के सहयोग से लगाए गए हैं। जिनकी निगरानी के लिए कोतवाली के अंदर ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां से पूरे कस्बे की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अन्य थानों पर भी कंट्रोल रूम बनाए जाने की तैयारी है।


लगवाए जा रहे कैमरे
ऑपरेशन दृष्टि के तहत अब तक जिले में 1599 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब गांवों में भी लोग सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं। जिन स्थानों के आसपास अधिक घटनाएं होती हैं वहां भी जनसहयोग से कैमरे लगवाए जा रहे हैं। - हरेंद्र कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed