{"_id":"66d0e88437f7f1d8130a4006","slug":"they-were-demanding-dowry-the-married-woman-filed-a-case-against-five-including-her-husband-amethi-news-c-96-1-ame1002-124571-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मांग रहे थे दहेज, विवाहिता ने कराया पति सहित पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मांग रहे थे दहेज, विवाहिता ने कराया पति सहित पांच के खिलाफ केस
Fri, 30 Aug 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाने के जोरावरगंज मजरे बहुआ गांव में दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला ने पति पर दूसरी शादी रचाने तथा ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
इन्हौना थाना क्षेत्र के गांव पूरे पठान मजरे भीखीपुर निवासी मोहम्मद रफीक ने अपनी बेटी वासिला बानो की शादी 12 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव जोरावरगंज मजरे बहुआ निवासी मो. अजीम से की थी। विवाह में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था।
विवाहिता ने पति, ननद अंगूरा व अमीना व तन्नू व सास सकीना पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते व पिटाई करने का आरोप लगाया है। पति पर एक माह पहले दूसरी शादी करने व ससुराली जनों पर जेवरात छीन लेने की बात कही है। विवाहिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ राकेश सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।