फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There was chaos when the bodies of mother and son reached the village.

Amethi News: मां-बेटे के शव गांव पहुंचे तो मचा कोहराम

Sun, 19 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
There was chaos when the bodies of mother and son reached the village.
शाहगढ़ (अमेठी)। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मां-बेटे का शव शनिवार देर शाम गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का करुण क्रंदन देख हर किसी की आंख नम हो गई। रविवार को गांव में ही मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन




मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के समशेरिया गांव निवासी राकेश कुमार (24) व घुटूरा (55) की शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल होने के बाद सुल्तानपुर जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा था। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन



मृतका की बेटी रीता, सुनीता, विनीता, संगीता व शिवांशी का रो-रोकर बुरा हाल है तो राकेश की पत्नी क्रांति बेसुध पड़ी हैं। राकेश के दो मासूम पुत्र आयुष व पीयूष भी पिता की मौत से गमगीन हैं। मृतक का भाई मुकेश व पिता बाबूलाल बेसुध पड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों को ढाढ़स बंधाने की रिश्तेदारों की कोशिश करुण वेदना के आगे नाकाम साबित हो रही थी। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है तो मां-बेटे की मौत से गांव के कई घरों में चूल्हे तक नहीं चले। मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि दोनों शव का अंतिम संस्कार रविवार को गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed