{"_id":"67b626da52ddf31fa901d3c7","slug":"there-was-a-three-hour-block-for-repairing-the-railway-track-amethi-news-c-96-1-ame1008-135145-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए रहा तीन घंटे का ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए रहा तीन घंटे का ब्लॉक
Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहा ट्रैक की मरम्मत का काम। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेलखंड पर बुधवार को सिंदुरवा निहालगढ़ और अढ़नपुर स्टेशन के बीच ट्रैक की मरम्मत का कार्य हुआ। इसके लिए करीब तीन घंटे का ब्लॉक रहा।
रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाए जाने के लिए मरम्मत का काम किया जा रहा है। बुधवार दोपहर बाद डाउन लाइन पर तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया। हालांकि इस दौरान ट्रैक से ट्रेनों के न गुजरने से आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। निहालगढ़ स्टेशन मास्टर विकास पासवान ने बताया कि डाउन लाइन पर दोपहर एक बजे से तीन बजे तक सिंदुरवा से निहालगढ़ स्टेशन के बीच ब्लॉक लेकर पॉवर सेक्शन का काम किया गया।
उन्होंने बताया कि निहालगढ़ से अढ़नपुर रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर 12.40 से 2.10 बजे तक ब्लॉक लिया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर विनय कुमार तिवारी ने बताया कि यूटीवी मशीन से ट्रैक के स्लीपर का काम किया गया। इस दौरान कोई ट्रेन न होने से आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।