फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There is no stray animal in the report, farmers have shown the entire herd.

Amethi News: रिपोर्ट में छुट्टा पशु नहीं, किसानों ने पूरा झुंड दिखा दिया

Fri, 09 Aug 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 09 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
There is no stray animal in the report, farmers have shown the entire herd.
इन्हौना (अमेठी)। ग्रामीणों को छुट्टा मवेशी से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार की देर शाम ग्रामीणों ने सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को घेर कर रामगंज चौराहे के पास मेला धनुष यज्ञ मैदान पर इकट्ठा कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी को दी। अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने जानवरों को छोड़ा।
विज्ञापन


सेमरौता क्षेत्र में छुट्टा मवेशी किसानों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। फसलों को चट कर जा रहे हैं। रात-दिन रखवाली के बाद भी फसलें सुरक्षित नहीं है। जानवर खेतों के बाद सड़कों पर भी पहुंच जाते हैं। सड़क पर विचरण करने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। कभी-कभी ये मवेशी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन जाते हैं। बुधवार को परेशान ग्रामीणों ने रामगंज चौराहे के पास मेला धनुष यज्ञ मैदान पर इकट्ठा कर बल्लियों की बैरिकेडिंग कर दी।
विज्ञापन

वीडीओ नीतेश यादव ने सात मवेशियों को एक वाहन पर लादकर गौशाला भेजवाया। बताया कि इन जानवरों को गौशाला में छोड़ने के बाद वाहन दोबारा लौटेगा। ग्रामीण इंतजार करते रह गए। न दोबारा कोई वाहन आया और न ही वीडीओ पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले से उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह को अवगत कराया। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार तिलोई अभिषेक यादव व खंड विकास अधिकारी तिलोई आकांक्षा सिंह को मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने पकड़े गए मवेशियों को छोड़ दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशाला में संरक्षित कर दिया जाएगा।

कैटल कैप्चर वैन बनी शो-पीस
किसानों ने बताया कि आवारा जानवरों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करने के लिए पिछले साल एक कैटल कैप्चर वैन आई थी। यह वैन शोपीस बनी हुई है। विभाग ने आज तक उसका प्रयोग करना मुनासिब नहीं समझा।


वीडीओ की रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल
इन्हौना (अमेठी)। तिलोई ब्लाॅक अंतर्गत सेमरौता कस्बे के राजेश कुमार ने पांच अगस्त को मुख्यमंत्री पोर्टल पर सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों की शिकायत दर्ज कराई थी।
मुख्यमंत्री पोर्टल से प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खंड विकास अधिकारी तिलोई आकांक्षा सिंह ने मामले की जांच वीडीओ नीतेश यादव को सौंपी थी। जांच अधिकारी नीतेश यादव ने अधिकारियों को क्षेत्र में एक भी निराश्रित गोवंश नहीं होने की रिपोर्ट भेज दी थी।

बुधवार शाम ग्रामीणों ने लगभग दो सौ निराश्रित गोवंशों को पकड़कर सेमरौता के रामगंज चौराहे पर खड़ा कर दिया। इतनी बड़ी संख्या में गोवंशों के सड़क पर विचरण करने से वीडीओ की रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed