फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Theft in two bullion shops

Amethi News: सराफा की दो दुकानों में चोरी

Sat, 04 Jan 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Theft in two bullion shops
फुरसतगंज थाने के नहरकोठी में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी के बाद ​बिखरा सामान ।
फुरसतगंज (अमेठी)। कोहरे के दौरान बृहस्पतिवार की रात चोरों ने फुरसतगंज थाना क्षेत्र के नहर कोठी स्थित दो सराफा की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे व बिजली के तारों को काट कर चोरों ने दुकान में मौजूद चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी पर व्यापारी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सैबंसी गांव निवासी विकास व रायबरेली जिले के रहने वाले महेश सोनी की फुरसतगंज के नहर कोठी में सराफा की दुकान है। बृहस्पतिवार रात दोनों दुकान बंद कर अपने-अपने घर चल गए। देर रात चोरों ने दोनों दुकानों को अपना निशाना बनाया। शातिर चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे व बिजली की तारों को काट दिया ताकि किसी को भनक न लगे। इसके बाद दोनों दुकानों का शटर तोड़ कर चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मामले की सूचना दोनाें व्यापारियों को दी। महेश सोनी ने बताया कि चोरों ने लगभग 20 हजार रुपये की चांदी चोरी की है। विकास ने बताया कि डेढ़ लाख की चांदी संग पांच हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। चोरी की सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूर्यभान गिरी ने कहा कि इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। बाजार में सभी की सुरक्षा को लेकर चिंता है। घटना का खुलासा करने व पुलिस को गश्त बढ़ाने की जरूरत है। पीड़ितों ने थाने में मामले की तहरीर दी है। एसएचओ श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed