फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Theft by breaking the lock in ret. airforce officer house

रिटायर्ड एअरफोर्स अफसर के मकान में ताला तोड़कर चोरी

Thu, 27 Oct 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock in ret. airforce officer house
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थानाक्षेत्र के बलीपुर खुर्दवा वार्ड निवासी तेज बहादुर सिंह एयरफोर्स से फ्लाइंग आफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में तेज बहादुर सिंह परिवार सहित अपने दिल्ली स्थित आवास पर हैं। बलीपुर खुदर्वा स्थित मकान में ताला बंद था। दीपावली पर सोमवार रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे व मकान में मौजूद कीमती बर्तन व सामग्री चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

अगले दिन मंगलवार सुबह मकान का ताला टूटा देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस के साथ तेज बहादुर के सराय भागमानी स्थित रिश्तेदार जंगबहादुर को दी। सूचना पर पहुंचे जंगबहादुर ने फोन पर मामले की जानकारी तेज बहादुर को देते हुए थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। जंग बहादुर सिंह ने बताया कि मकान से क्या-क्या चोरी हुआ है, इसकी जानकारी उनके आने के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन

तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ मंयक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ घटना स्थल की जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मकान के आसपास व कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज में कई तथ्य मिले हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे वरदहन गांव निवासी जंग बहादुर यादव की नया पुरवा गांव के पास परचून की दुकान है। मंगलवार देर शाम वे दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। भीतर जाकर देखा तो दुकान के पीछे वाले हिस्से की दीवार में सेंध काटी गई थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पीड़ित के अनुसार उनकी दुकान के गल्ले में रखे करीब दस हजार रुपये नगद व आठ से दस हजार का सामान चोर नकब लगाकर उठा ले गए थे। एसओ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थलीय निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed