फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The woman injured in the fight died

Amethi News: मारपीट में घायल महिला ने दम तोड़ा

Sun, 28 Apr 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The woman injured in the fight died
परिजनों को पुलिस अ​धिकारी समझाते हुए
बाजार शुकुल (अमेठी)। सहन की जमीन पर बच्चों के खेलने के विवाद में दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल महिला ने शुक्रवार की देररात मौत हो गई। महिला की बेटी ने गांव के दो युवकों व दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शनिवार की शाम गांव में शव पहुंचने के बाद परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन



बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के सत्थिन गांव निवासी शहनाज बानो (50) पत्नी अनवार अहमद के बच्चे बृहस्पतिवार को घर के सामने पड़ी सहन की जमीन पर खेल रहे थे। इसका पड़ोस की ही एक महिला ने विरोध किया और बच्चों को खेलने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। दोनों पक्षाें में गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


शहनाज पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों लेकर घर में घुस कर शहनाज व परिवार में मौजूद अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में शहनाज गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सीएचसी, जिला अस्पताल फिर लखनऊ ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की देररात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम बचा हुआ है। मृतका की बड़ी बेटी सायरा, तहसीन, सहरीन की शादी हो गई है। दो बेटियों 15 वर्षीय आफरीन, 10 वर्षीय साइबा, सात वर्षीय सहबान व 18 वर्षीय बेटे अरमान घर पर हैं। थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि मृतका की बेटी की तहरीर पर रिजवान अहमद, इमरान अहमद, नसीबुल व हसमुल निशा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।


50 लाख मुआवजे की मांग पर अड़े थे परिजन

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर शव को दफनाने से मना कर दिया। परिजनों की मांग थी, कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो और मृतका के आश्रितों को 50 लाख सरकारी मुआवजा दिया जाए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया।
खबर पाकर सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह, कमरौली एसओ अविनेष कुमार, बाजार शुकुल एसओ तनुज कुमार पाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। सीओ ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों को अपने कार्यालय आने को कहा है। इसके बाद परिवार के लोग माने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।





गांव में पुलिस तैनात


- गांव में बच्चों के खेलने के विवाद में हुए मारपीट के बाद महिला की मौत हो गई। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया। पीड़ित व आरोपी पक्ष के घर आसपास हैं। जिससे दोनों परिवारों में फिर से कोई विवाद न हो, इसको लेकर पुलिस सतर्क रही। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। ताकि किसी विवाद की स्थिति से निपटा जा सके। शव के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed