{"_id":"66b5455f71bee8e7c50709a4","slug":"the-team-that-exposed-the-robbery-was-honored-amethi-news-c-96-1-ame1002-123493-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लूट का खुलासा करने वाली टीम को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लूट का खुलासा करने वाली टीम को किया सम्मानित
Fri, 09 Aug 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एसपी ने एसबीआई के फ्रेंचाइजी संचालक पर हमला कर तीन लाख 80 हजार रुपये लूटे जाने की घटना का खुलासा करने वाली टीम को बृहस्पतिवार सम्मानित किया है। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र से सात जुलाई को एसबीआई के फ्रेंचाइजी संचालक से तीन लाख 80 हजार रुपये लूट लिए गए थे। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल फ्रेंचाइजी संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के खुलासे के लिए हाईवे स्थित तीन थानों जगदीशपुर, कमरौली, इन्हौना, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। घटना के करीब 15 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन लाख 60 हजार रुपये बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया था।
खुलासे में एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ अतुल सिंह, जगदीशपुर थाना प्रभारी राकेश सिंह, इन्हौना थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह, कमरौली थाना प्रभारी अभिनेष कुमार, स्वाट टीम प्रभारी अनूप सिंह और सर्विलांस सेल की टीम को एसपी अनूप सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसपी ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया था।