फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The spirit of patriotism was awakened by the Tiranga Yatra

Amethi News: तिरंगा यात्रा से जगाया देशप्रेम का जज्बा

Tue, 12 Aug 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism was awakened by the Tiranga Yatra
संग्रामपुर में तिरंगा यात्रा निकाले भाजपा कार्यकर्ता।-संवाद
अमेठी सिटी। वीर शहीदों की याद में मंगलवार को भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा लहराते हुए एकता और अखंडता का संदेश दिया। सरकारी संस्थानों ने भी तिरंगा यात्रा निकाल की देश प्रेम का जज्बा युवाओं में भरा।
विज्ञापन



संग्रामपुर के सरस्वती शिशु मंदिर कालिकन धाम से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना और भाजपा के वरिष्ठ नेता काशी तिवारी के नेतृत्व में यात्रा थाना और ब्लॉक कार्यालय के सामने से होते हुए पंचायत भवन भवसिंहपुर पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, मंडल मंत्री रमेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, आलोक तिवारी, सोनू तिवारी, शैलेंद्र सिंह डंपी, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




फुरसतगंज में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित की अगुवाई में साधन सहकारी समिति ब्राह्मनी से निकली यात्रा कस्बे में भ्रमण कर बालाजी मार्केट में संपन्न हुई। शाहगढ़ में भाजपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष सुधांशू शुक्ला व मंडल अध्यक्ष काशी प्रसाद मिश्र की अगुवाई में तिरंगा यात्रा दीवान का पुरवा होते हुए ब्लॉक रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक गौतम, फूलचंद्र कोरी, रामकुमार पांडेय मौजूद रहे। अमेठी के आरआरपीजी कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन




भादर के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र से डीआईजी मदन कुमार के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ निकली तिरंगा यात्रा रामगंज होते हुए दुर्गापुर और वहां से लौटकर ग्रुप केंद्र में संपन्न हुई। जवानों ने देशभक्ति गीत गाए और भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाए। इस दौरान कमांडेंट मनीष कुमार मीणा सहित 150 अधिकारी व जवान मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा की अगुवाई में दुर्गापुर स्थित शिवमंदिर से तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया।



तिलोई स्थित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा के नेतृत्व में कई मेडिकल सहयोगियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। चिकित्सकों ने यात्रा के दौरान भारत माता की जय के जयघोष के साथ तिलोई कस्बा भ्रमण करते हुए यात्रा संपन्न की। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल ने तिलोई, सिंहपुर, अमेठी और जामों ब्लॉक में तिरंगा रैली निकाली। बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों व स्थानीय नागरिकों ने रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed