{"_id":"644eb0b96ab949a14608faa6","slug":"the-sources-of-future-generation-are-hidden-in-the-literature-amethi-news-c-13-1-209917-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साहित्य में छिपे हैं भावी पीढ़ी निर्माण के सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साहित्य में छिपे हैं भावी पीढ़ी निर्माण के सूत्र
Sun, 30 Apr 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
हवन पूजन करते हुए
अमेठी। युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ की ओर से निरंतर गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को 40वां चरण के तहत क्षेत्र के गांव परसांवा के 12, बेनीपुर के पांच व शहर के दो घरों में गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम के दौरान गायत्री नगर निवासी सुचिता मिश्रा का गर्भोत्सव संस्कार गायत्री शक्तिपीठ पर परिव्राजक इंद्रदेव शर्मा द्वारा कराया गया। इंद्रदेव शर्मा ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के साहित्य में भावी पीढ़ी के निर्माण के सूत्र छिपे पड़े हैं। गर्भवती स्त्री कैसे अपने बच्चे को श्रेष्ठ बना सकती है, इसकी नियमित कक्षाएंं मां की पाठशाला नाम से ऑनलाइन चलाई जा रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं इस अभियान से जुड़ रही हैं। जिला समंवयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से युग निर्माण योजना के आंदोलनों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। बताया कि पांच मई को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर अमेठी के एक हजारों घरों में एक साथ गायत्री महायज्ञ होगा।
इनसेट
यह रहे यजमान
40वें चरण में बेनीपुर निवासी यजमान आत्म प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, हरेंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, परसांवा निवासी कृष्ण कुमार यादव, शीतला बक्स सिंह, राजकुमार यादव, भारत यादव, श्रवण कुमार यादव, राम प्रकाश यादव, दिनेश यादव, कृष्ण कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, हरीश पाल के घर पर यज्ञ का आयोजन हुआ। इसी तरह शहर निवासी कौशलेश्वर सिंह व अभिषेक त्रिपाठी के घरों में विधि विधान के साथ यज्ञ कर्म संपन्न कराया गया।