फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The salary of the then Gauriganj Kotwal and Inspector will be deducted for two days

Amethi News: तत्कालीन गौरीगंज कोतवाल व दरोगा का कटेगा दो दिन का वेतन

Fri, 19 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The salary of the then Gauriganj Kotwal and Inspector will be deducted for two days
अवमानना के मामले में कोर्ट ने दिया आदेश
विज्ञापन

गौरीगंज (अमेठी)। तत्कालीन गौरीगंज कोतवाल और एसआई को कोर्ट की अवमानना भारी पड़ गई। न्यायालय एसीजेएम तृतीय सिद्दीकी साइमा जर्रार आलम ने न्यायालय की अवहेलना करने पर दोनों का दो दिन का वेतन काटते हुए कार्रवाई का आदेश एसपी को दिया है। गौरीगंज के चौक निवासी संतोष कुमार अग्रहरि ने सरैया मानिकचंद मजरे कटरा लालगंज में एक प्लॉट का बैनामा कराया था। जमीन पर विपक्षी निर्माण नहीं करने दे रहे थे। आरोप है कि विपक्षी सीमेंट, मोरंग, सरिया व गिट्टी उठा ले गए और दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। संतोष अग्रहरि ने 30 दिसंबर, 2022 को गौरीगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पुलिस के कार्रवाई न करने पर संतोष अग्रहरि कोर्ट पहुंचे। निष्पक्ष विवेचना कराए जाने के लिए संतोष अग्रहरी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में मॉनीटरिंग प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने मॉनीटरिंग प्रार्थना पत्र पर कोतवाल गौरीगंज व विवेचना अधिकारी सत्यप्रकाश को व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट के साथ तलब होने को कहा। तत्कालीन कोतवाल गौरीगंज राहुल कुमार और विवेचना अधिकारी सत्यप्रकाश कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए, न ही समय से रिपोर्ट भेजी। इसी बीच विवेचक ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इसके बाद संतोष ने अवमानना की कार्रवाई का प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed