फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The path of 40 thousand people will be easy

Amethi News: 40 हजार लोगों की राह होगी आसान

Mon, 20 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The path of 40 thousand people will be easy
शाहगढ़ (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र से गुजरने वाले हरदोइया मार्ग से खुड़ियापुर गांव को जोड़ने वाले जर्जर संपर्क मार्ग को जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। पांच साल तक अनुरक्षण की व्यवस्था करते हुए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। मार्ग की मरम्मत होने के बाद करीब 40 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के हरदोइया मार्ग से निकलने वाले तीन किलोमीटर लंबे खुड़ियापुर-दखिनवारा संपर्क मार्ग निर्माण के बाद से मरम्मत के अभाव में इन दिनों जर्जर हो गया है। जर्जर मार्ग से खुड़ियापुर-दखिनवारा सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों संग अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों व बिखरी गिट्टियों पर फिसलकर बाइक सवार घायल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणाें व राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करवाते हुए मार्ग के निर्माण के लिए 52.35 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मार्ग के निर्माण के लिए 46.32 लाख रुपये और पांच साल तक नियमित अनुरक्षण के लिए 6.13 लाख रुपये सुरक्षित करते हुए पहली किस्त के रूप 23.16 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



धनराशि जारी होने के बाद विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन करते हुए मार्ग के निर्माण का काम पूरा करने में जुटा है।



जल्द शुरू होगा काम
अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग के नवनिर्माण का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। ठेकेदार नामित करने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही ठेकेदार नामित कर विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में मानक के अनुसार मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। बताया कि नवनिर्माण के बाद पांच साल तक मार्ग का अनुरक्षण करने पर ठेकेदार को सुरक्षित धनराशि का भुगतान नियमानुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed